महराजगंज/रायबरेली: अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर प्रस्तावित भव्य मंदिर निर्माण के लिए संघ परिवार द्वारा जुटाई जा रही समर्पण निधि के लिए भाजपा नेत्री सुधा अवस्थी ने जोरदार संपर्क अभियान जारी कर रखा है। इसी क्रम में सुधा अवस्थी ने निजी क्षेत्र के जाने-माने बैंक एचडीएफसी के मैनेजर और कर्मचारियों से मुलाकात कर मंदिर निर्माण के लिए सम्मानजनक सहयोग राशि एकत्रित की।
आपको बता दें कि, महराजगंज स्थित शाखा कार्यालय में एक टोली जिसका नेतृत्व श्रीमती अवस्थी स्वयं कर रही हैं। उन्होंने एचडीएफसी बैंक की शाखा महराजगंज में जाकर बैंक प्रबंधक के अलावा फील्ड ऑफिसर सहित सभी लोगों से मुलाकात कर उन्हें राम मंदिर के पुराने इतिहास के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि, यह गौरव की बात है कि, हम लोग भी राम जन्म भूमि स्थल पर मंदिर के निर्माण के लिए सबका सहयोग प्राप्त करें।
उन्होंने लोगों से अपील की है कि, जो बढ़-चढ़कर इसमें अपना योगदान दें। इस पर बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सहमति जताते हुए अपना योगदान दिया है। इस मौके पर महिला मोर्चा की जिला मंत्री सुधा अवस्थी, शक्ति रस्तोगी सहित दर्जनों महिलाएं मौजूद रही।

0 टिप्पणियाँ