मामूली सी बात पर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के वृद्ध को जमकर पीटा, गंभीर।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: मामूली कहासुनी के बाद एक पछ ने दूसरे पक्ष को भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए लाठी डडो से जमकर पीटा। जिससे एक वृद्ध की जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। मामले में पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर लिया है।

    आपको बता दें कि, कोतवाली क्षेत्र के गांव कोरचक मजरे कैर के रहने वाले सुरेश कुमार पुत्र तेज बहादुर ने आरोप लगाया कि, वह लोग अपने घर पर थे, तभी उनके पड़ोस के रहने वाले रामगोपाल से उनकी कहा सुनी हो गई। इतने में रामगोपाल व उस के लड़के लालचंद और रामचंद्र तथा पड़ोसी राम कुमार पुत्र मंगल लाठी डंडे लेकर उसके घर पर चढ आये, और पिटाई शुरू कर दी। उसको बचाने के लिए उसके पिता तेज बहादुर सामने आ गए, चारों दबंग लाठी डंडा से तेज बहादुर को जमकर पीटा, जिससे उन्हें गंभीर चोटे आ गई है।

     उधर पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर चारों अभियुक्तों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल सरद कुमार का कहना है कि, रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच उपरांत अवश्य करवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ