◆फोटो-श्रम, सेवायोजना एवं समन्वय मंत्री ने श्रम विभाग के कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए व दीप प्रज्ज्वलित करते हुए
◆3 हजार 113 श्रमिक लाभार्थियों को 2 करोड़ 13 लाख से अधिक रूपये धनराशि के स्वीकृति पत्र/प्रमाण पत्र व मेधावी छात्राओं को साईकिल पाकर हुए लाभान्वित
◆श्रम विभाग की लाभ परक योजनाओं को जन-जन तक पहुचाए-स्वामी प्रसाद मौर्य
◆सरकार सभी पात्र व्यक्तियों को सबका-साथ सबका-विकास सबका-विश्वास व सबका सम्मान सूत्र को लेकर लाभपरक योजनाओं से लाभान्वित करने का कर रही है कार्य-स्वामी प्रसाद मौर्य
◆रजनीकांत अवस्थी
◆महाराजगंज/रायबरेली: प्रदेश के श्रम सेवायोजन एवं समन्वय विभाग मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने बछरावा स्थिति मिनी इण्डोर स्टेडियम किदवई पार्क में मिशन शक्ति के अन्तर्गत आयोजित उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड एवं श्रम विभाग उ0प्र0 द्वारा निर्माण श्रमिकों के हितार्थ संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को हितलाभ वितरण, मिशन शक्ति अभियान जागरूकता कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह, मेधावी छात्राओं को साईकिल वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलित करके किया।
आपको बता दें कि, आयोजित कार्यक्रम में श्रम, सेवायोजना एवं समन्वय मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने श्रम विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के चिकित्सा सहायता योजना के 2254 लाभार्थियों श्रमिकों को 65,24,000 धनराशि, शिशु मातृत्व एवं बालिका मदद योजना के 305 लाभार्थियों को 50,35,739 धनराशि, कन्या विवाह योजना के 101 लाभार्थियों को 55,55,000, मृत्यु विकलांगता सहायता एवं अक्षमता पेंशन योजना के 10 लाभार्थियों को 21,50,000, अत्येष्टि सहायता योजना के 09 लाभार्थियों को 2,25,000, आवास सहायता योजना के 10 लाभार्थियों को 10,00000 व 224 लाभार्थियों को 3,36000 तथा संत रविदास शिक्षा सहायता योजना के निर्माण श्रमिकों के पुत्र/पुत्रियों को 200 को साईकिलों की लागत 5,28,500 इसी प्रकार कुल पात्र लोगों को 3 हजार 113 श्रमिकों/लाभार्थियों को 2 करोड़ 13 लाख 54 हजार 239 रूपये की योजनाओं के स्वीकृति पत्र/प्रमाण पत्र सहित साईकिल आदि वितरित कर श्रमिकों व लाभार्थियों के चहरों पर खुशिया जाहिर हुई। मिशन महिला शक्तिकरण की अनेक महिला ग्राम प्रधानों, छात्राए को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
श्रम, सेवायोजना एवं समन्वय मंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि, श्रमिकों के हितार्थ प्रदेश सरकार द्वारा शिशु हितलाभ योजना, मातृत्व हितलाभ योजना, बालिका मदद योजना, कन्या विवाह सहायता योजना, मेधावी छात्र पुरस्कार योजना, गम्भीर बीमारी सहायता योजना, संत रविदास शिक्षा सहायता योजना, निर्माण कामगार अन्त्येष्टि सहायता योजना, चिकित्सा सहायता योजना, आवास सहायता योजना आदि योजनाए श्रमिकों के हित के लिए चलाई जा रही है। जिसका श्रमिक लाभ ले रहे है।
श्री मौर्य ने आगे कहा कि, देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा श्रमिकों के हित में चलाई जा रही योजनाओं का लाभ श्रमिक को मिले। श्रमिको के हित की लाभ परक योजनाए सरकार शीर्ष प्राथमिकाओं में से है। सरकार की मंशा है कि, अन्तिम छोर तक बैठे पात्र गरीब व्यक्तियों को सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त हो।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि, सरकार की लाभ परक योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक दे ताकि व लाभ लेने से वंचित न रह सके। सरकार द्वारा गांव-गांव शहर-शहर साफ-सफाई, स्वच्छता सिचाई की व्यवस्था हर घर को बिजली मुफ्त कनेक्शन आदि योजनाओं से लोगों को लाभान्वित कराया जा रहा है, तथा श्रमिको सहित आमजनमानस के लिए अच्छे दिन है। देश व प्रदेश का चर्तुद्धिक विकास हुआ है। संगठित एवं असंगठित दोनों क्षेत्रों के श्रमिको की रोजी-रोटी की सुरक्षा, उनकी आय बढ़ाने, उनकी स्वास्थ्य सुविधा और उनके मान-सम्मान पर सरकार ने विशेष ध्यान दिया है।
उन्होंने कहा कि, सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास व सबका सम्मान के सूत्र पर चल रही है। इससे श्रमिकों सहित आमजनमानस के चेहरे पर चमक आने के साथ उनकी खुशहाली बढ़ रही है। प्रदेश के श्रम, सेवायोजना एवं समन्वय मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने श्रम विभाग की उपलब्धियों व योजनाओं को विस्तार से बताते हुए कहा कि, सरकार श्रमिकों के हित के लिए पूरी तरह से दृढसंकल्पित है। सरकार की मंशा है कि, श्रमिकों के बच्चों भी डाक्टर, इंजीनियर, आईएएस, डीएम, एसडीएम आदि बन सके, इसके लिए बच्चें के पैदा होने के साथ ही उसके युवा अवस्था तक पढ़ाई लिखाई का खर्च सरकार द्वारा वहन किये जाने की कई योजनाएं चलाई जा रही है। असंगठित क्षेत्र के कर्मकारों के लिए प्रधानमंत्री श्रमयोगी मान-धन योजना उ0प्र0 में लागू है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, माटी कला बोर्ड आदि का श्रमिको के हित के लिए कार्य कर रही है।
श्री मौर्य ने श्रम विभाग से जुड़ी महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उपस्थित जनों द्वारा सूचना विभाग की सुशासन के वर्ष विकास पुस्तक भी प्राप्त की। इस बड़े आयोजन में भाइयों ने मंच की शोभा बढ़ाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी, जबकि बछरावां के भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शिवम मिश्रा जो बछरावां के जाने-माने उद्यमी और वरिष्ठ समाजसेवी भाजपा नेता शशिकांत मिश्रा के भांजे हैं। शशिकान्त मिश्रा द्वारा भेजी गई, 100 ऊंनी सालों को मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के हाथों महिलाओं में वितरित कराया। जिसका भी जनता ने करतल ध्वनि से स्वागत किया, और लोगों ने शशिकांत मिश्रा की जमकर तारीफ की। वहीं कार्यक्रम का संचालन अध्यापक एस0एस0 पाण्डेय द्वारा बखूबी से किया गया।
इस मौके पर बछरावा विधायक राम नरेश रावत, राजा राकेश प्रताप सिंह, शत्रोहन मौर्य सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष, उत्कृष्ट मौर्य, विनोद मौर्य, प्रभात साहू जिला पंचायत सदस्य, चारों अभी तो साला साहू अध्यक्ष नगर पंचायत महराजगंज, यूथ मंडल अध्यक्ष शिवम मिश्रा, सरोजिनी सिंह प्रधान मोन ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर अपर श्रम आयुक्त बी0के0राय, सहायक श्रमायुक्त आर0एन0 तिवारी, एसडीएम महराजगंज सविता यादव, डीडी सूचना प्रमोद कुमार व मो0 राशिद रियाज, सहायक श्रमायुक्त शंकर, सीओं, बीडीओं, आदि सहित बड़ी संख्या में मिशन शक्ति की महिला/छात्राए व महिला ग्राम प्रधान दुर्गा देवी, फूलमती, उर्मिया, कमेलश कुमारी, बबली, अनूपमा तिवारी व मिशन शक्ति के तहत महिलाए उपस्थित थी। आयोजित कार्यक्रम में मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, विधायक राम नरेश रावत, राजा राकेश प्रताप सिंह, शत्रोहन मौर्य व उत्कृष्ट मौर्य को प्रतीक चिन्ह शाल आदि जिला पंचायत सदस्य व समाज सेवी प्रभात साहू, दिलीप चैधरी आदि द्वारा प्रदान किया गया।
इनसैट.....महराजगंज/रायबरेली: बछरावां के किदवई पार्क में सरकारी आयोजन होने के बावजूद मंच पर कुर्सी पाने की ललक में मंच के इर्दगिर्द चहलकदमी कर रहे कई नेता उस समय मायूस हो गए, जबकि मंच पर सीमित कुर्सियों की व्यवस्था होने के कारण, वह कुर्सियां नहीं हासिल कर सके, तो मायूस होकर कार्यक्रम के मुख्य आयोजन से चुपचाप खिसक लिए। इसकी भी काफी चर्चा रही।
आपको बता दें कि, मंच पर मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के एक ओर शिवगढ़ रियासत के राजा राकेश प्रताप सिंह जो दो बार एमएलसी रह चुके हैं, तो वहीं दूसरी ओर बछरावां विधायक रामनरेश रावत, सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन और स्वामी प्रसाद मौर्य के निकटतम शत्रोहन सिंह मौर्य तथा उनके बगल में ऊंचाहार से विधायकी का चुनाव लड़ चुके भाजपा नेता उत्कृष्ट मौर्य व दूसरी पंक्ति में जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू, उनकी पत्नी महराजगंज चेयरमैन सरला साहू, तथा मोन गांव की ग्राम प्रधान सरोजिनी देवी सिंह, अतरेहटा गांव की उर्मिला यादव तथा बल्ला गांव की ग्राम प्रधान कमलेश कुमारी के अलावा पिपरी गांव की ग्राम प्रधान भी मंच पर आसीन दिखी।
























0 टिप्पणियाँ