रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के गांव पूरे मेहरबान सिंह मजरे ज्योना गांव से 14 माह पूर्व गायब हुई लड़की को पुलिस ने हरदोई जनपद से बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।
आपको बता दें कि, गांव निवासी श्री शंकर (काल्पनिक नाम) की नाबालिक लड़की सोनालिका उर्फ सन्नो (काल्पनिक नाम) विगत 25/11/2019 को रहस्यमय ढंग से लापता हो गई थी। इस मामले में पिता ने पुलिस को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस ने आखिरकार लड़की के बारे में पता लगा लिया है, और उसे जनपद हरदोई से उचित माध्यम के द्वारा बरामद कर लिया है। पुलिस मामले में विधिक कार्रवाई कर रही है। उधर क्षेत्र में महराजगंज पुलिस को मिली इस सफलता की लोग जमकर सराहना कर रहे हैं।

0 टिप्पणियाँ