व्यापारियों के अच्छे कामों के लिए प्रशासनिक स्तर पर सहयोग किया जाएगा-SDM सविता यादव।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नेताओं ने आज उप जिलाधिकारी सविता यादव से उनके कार्यालय में मुलाकात कर उनको गणेश जी की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया, साथ ही व्यापारी नेताओं ने महराजगंज कस्बे और हलोर के व्यापारियों की कई समस्याओं के बारे में उनको अवगत कराते हुए समस्याओं के निराकरण की मांग की।

    आपको बता दें कि, अभी हाल ही में स्थानांतरित होकर महराजगंज तहसील का कार्यभार संभालने वाली एसडीएम सविता यादव से व्यापारी नेताओं की पहली औपचारिक मुलाकात हुई। प्रतिनिधि मंडल में महराजगंज नगर इकाई के अध्यक्ष रिंकू जायसवाल के अलावा हलोर व्यापार प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष प्रदीप पटेल समेत जिला उपाध्यक्ष अरुण प्रकाश उर्फ राजू वर्मा तथा नगर महराजगंज महामंत्री अश्वनी सिंह उर्फ पिंटू, महराजगंज युवा शाखा के नगर अध्यक्ष आदर्श अग्रहरि, लल्लन वर्मा, महादेव वैश्य, राजेंद्र यादव, शब्बीर कुरैशी, दिनेश जायसवाल, विपिन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

    व्यापारियों ने मुख्य रूप से साप्ताहिक बाजारों के दिन में कस्बे और हलोर में लगने वाले जाम के अलावा पटरी दुकानदारों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था आदि समस्याओं को लेकर एसडीएम का ध्यान दिलाया, तथा यह भी बताया कि, महराजगंज व हलोर के व्यापारी सकारात्मक कार्य में शासन प्रशासन को बढ़-चढ़कर सहयोग करते हैं। इसलिए व्यापारियों की समस्याओं को प्रशासन पूरी तवज्जो दे। व्यापारी नेताओं ने कोरोना महामारी के चलते संपूर्ण लॉकडाउन के दौरान व्यापारियों के सहयोग का जिक्र भी किया। व्यापारी नेताओं ने उप जिलाधिकारी को श्री गणेश की प्रतिमा भेंट कर उन्हें सम्मानित करते हुए उनका अभिनंदन भी किया।

    व्यापारी नेता रिंकू जायसवाल ने बताया कि, एसडीएम ने महराजगंज और हलोर के व्यापारियों को विश्वास दिलाया कि, उन्हें अच्छे कामों के लिए प्रशासनिक स्तर पर सहयोग किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ