रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: बिजली के तारों के आपस में टकराने से निकली चिंगारीयां गेहूं की पकी खड़ी फसल में गिरने से लगभग 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। तेज हवाओं के कारण बढ़ती हुई आग पर ग्रामीणों तथा फायर ब्रिगेड के जवानों की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया।
आपको बता दें कि, आग में मंजुल द्विवेदी पुत्र राम शंकर द्विवेदी निवासी मुबारकपुर, आलोक दुबेदी तथा अनुज द्विवेदी की 5 बीघे, नंद नंदन तिवारी पुत्र बद्री प्रसाद निवासी राजा मऊ की लगभग 1 बीघा वहीं ओमप्रकाश पुत्र गुरुप्रसाद निवासी सांपों की एक बीघा, जाफर पुत्र जान मोहम्मद निवासी राजा मऊ की एक बीघा, गयादीन पुत्र गुरुप्रसाद निवासी सांपों की लगभग 1 बीघा तथा निर्दोष कुमार पुत्र हनुमान प्रसाद निवासी राजा मऊ की एक बीघागेहूं की फसल देखते ही देखते जलकर खाक हो गई।
गनीमत यह रही कि, सूचना पाते ही फायर ब्रिगेड के जवान मौके पर पहुंच गए, और उन्होंने आग पर काबू पा लिया। चश्मदीद बताते हैं कि, अगर तत्परता से काम ना लिया गया होता, तो भयंकर नुकसान हो सकता था।



0 टिप्पणियाँ