रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: महराजगंज रोड पर रसूलपुर गेट के पास बछरावां की ओर आ रही बोलेरो यूपी 33 बीडी 6051 के ड्राइवर ने एक बच्चे को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पहले गेट से टकरा गई फिर पलट गई। गनीमत यह रही कि, चालक पवन कुमार यादव सहित गाड़ी में बैठी सभी सवारिया सुरक्षित बच गई। केवल हल्की-फुल्की चोटे ही आई है। जिनको प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां भेज दिया गया है।
आपको बता दें कि, प्राप्त जानकारी के अनुसार राजाराम यादव निवासी बंधन खेड़ा मलपुर विकासखंड बछरावां रायबरेली की बोलेरो बताई गई है। चालक पवन कुमार यादव अपनी बुआ रामरती को उनके बच्चों के साथ गांव से बस स्टेशन छोड़ने जा रहे थे। तभी सड़क पर एक बच्चे को बचाने के चक्कर में बोलेरो अनियंत्रित होकर गेट से टकराकर पलट गई। घटना की जानकारी होने पर थुलेंडी चौकी इंचार्ज अनिल कुमार सिंह तत्काल अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि, बच्चे को बचाने के चक्कर में यह दुर्घटना हुई है। ईश्वर का शुक्र है कि, कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ है, सभी लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां भेज गया है।

0 टिप्पणियाँ