किसी बात से क्षुब्ध 45 वर्षीय शख्स ने खाया कीटनाशक, जिला अस्पताल रेफर।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के गांव पूरे ओरी मजरे हलोर गांव के रहने वाले 45 वर्षीय शख्स ने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। तबीयत खराब होने पर घरवाले उसे लेकर महराजगंज सीएचसी आए। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के उपरांत उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

    आपको बता दें कि, जानकारी के मुताबिक गांव का रहने वाले पप्पू पुत्र बुधई ने परिवार में हुई किसी कहासुनी के बाद कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। जब उसकी तबीयत खराब हुई, तो उसने अपने घर वालों को जहर खाने की बात बताई। घबराए परिजन तकाल उसे लेकर सीएचसी आए। जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सकों में उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ