रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: उत्तर भारत का सबसे बड़ा रंगों का त्योहार होली इस बार परंपरागत शांतिपूर्ण ढंग से मनाई गई। जगह-जगह लोगों ने होलिका दहन की परिक्रमा करके अपनी श्रद्धा प्रकट की। उसके बाद दोपहर में जमकर लोगों ने रंगबाजी की। शाम को लोग एक दूसरे से गले मिलकर होली की बधाइयां एक दूसरे को देते देखें गये।
आपको बता दें कि, महराजगंज कस्बे के जसवंतरी देवी मंदिर परिसर में होलिका दहन स्थल पर निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य और चेयरमैन सरला साहू के प्रतिनिधि प्रभात साहू ने विधि विधान से मंत्रोचार के बीच होलिका में अग्नि प्रज्वलित की। इसके बाद से होली का त्योहार विधिवत शुरू हो गया। लोगों ने होलिका दहन स्थल की परिक्रमा की। इस मौके पर वरिष्ठ नागरिकों में लक्ष्मी शंकर श्रीवास्तव, प्रेम शंकर वर्मा, कमलेश रस्तोगी, रमेश अवस्थी, जगदीप वर्मा, कालिका प्रसाद त्रिपाठी, शोभनाथ वैश्य, सूरज लाल जायसवाल के अलावा सभासद विजय धोनी सहित बड़ी तादाद में लोगों ने अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे का स्वागत किया। इसके अतिरिक्त क्षेत्र के मऊ बाजार, डेपार मऊ, मोन, मुरैनी, चंदापुर, डोमापुर, ज्योना, कुश्महुरा, हलोर, कुबना, पाली, अतरेहटा, हरदोई, पाराकला, असनी, नारायनपुर, हसनपुर, राम गांव इत्यादि गांवों से भी शांतिपूर्ण ढंग से होलिका दहन किए जाने का समाचार मिला है।
वहीं दोपहर तक विशेषकर युवा वर्ग ने जमकर एक दूसरे पर रंग उड़ेला। रंग बंद होने के बाद लगभग 5:00 बजे से लोगों ने एक दूसरे को होली की बधाइयां देने का काम शुरू किया।
होली की बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से शिवगढ़ में राजा राकेश प्रताप सिंह, वरिष्ठ पत्रकार व प्रेस क्लब संरक्षक सुभाष पांडेय, प्रेस क्लब संरक्षक अनिल जायसवाल, प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव, निवर्तमान महराजगंज ब्लाक प्रमुख सतेन्द्र प्रताप सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता विद्यासागर अवस्थी, श्रीकान्त अवस्थी नंबरदार, वरिष्ठ समाजसेवी रत्नेश अग्निहोत्री उर्फ टीटू, बछरावां के अग्रणी व्यवसाई शशिकांत मिश्रा, संघ के जिला सेवा प्रमुख रमेश अवस्थी, शैलेंद्र प्रताप साहू उर्फ राहुल, प्रांतीय परिषद सदस्य डॉक्टर एमडी पासी, कांग्रेस प्रदेश सचिव सुशील पासी, पूर्व विधायक श्यामसुंदर भारती, रिटायर्ड एडीओ पंचायत रामप्यरे सिंह सहित बड़ी तादाद में लोगों ने जनपद वासियों को होली की बधाई दी है।

0 टिप्पणियाँ