सुलतानपुर: उत्तर प्रदेश सरकार के सफलता पूर्वक चार वर्ष पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुँचाने के लिए पार्टी 25 एवं 26 मार्च को जिले के 2118 बूथों पर संपर्क महाअभियान चलायेगी। इस अभियान के तहत पार्टी के प्रदेश से लेकर शक्ति केन्द्र तक के सभी पदाधिकारी अपनें अपनें बूथ के जनसंपर्क अभियान में सम्मिलित होंगे।
आपको बता दें कि, भाजपा सहप्रवक्ता अशोक सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि, बूथ संपर्क अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ आरए वर्मा ने जिला एवं विधानसभा स्तर पर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम चौहान को बूथ संपर्क महाअभियान का जिला संयोजक बनाया गया है। इसौली विधानसभा के संयोजक जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह त्रिलोकचंदी एवं जिला मंत्री प्रदीप शुक्ला, सुलतानपुर की जिम्मेदारी जिला उपा0 प्रीति प्रकाश एवं रेनू सिंह को सदर की जिम्मेदारी, जिला मंत्री विवेक सिंह, विपिन व नरेन्द्र कुमार सिंह को लंभुआ विधानसभा की जिम्मेदारी, जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी, पारसनाथ सिंह एवं रामेन्द्र प्रताप सिंह को कादीपुर विधानसभा की जिम्मेदारी समेत जिला महामंत्री धर्मेन्द्र कुमार एवं मंत्री राजेश सिंह को सौपी गई है।
बूथ संपर्क महाअभियान के तहत सांसद , विधायक, जिला पदाधिकारी जिला कार्यसमिति सदस्य, मोर्चों के अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, मंडल कार्यसमिति सदस्य, मंडल प्रभारी, शक्ति केन्द्र संयोजक, शक्ति केन्द्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, बूथ पदाधिकारी और बूथ कार्यसमिति सदस्य तथा सभी जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं को 25-26 मार्च को कम से कम चार-चार बूथों पर घर घर सम्पर्क कर सरकार की उपलब्धियों के फोल्डर को जन-जन तक पहुंचाना है।

0 टिप्पणियाँ