अवैध कच्ची शराब बनाने वालों पर आबकारी पुलिस ने कसा शिकंजा।। Raebareli news ।।

 

🔘अवैध शराब माफियाओं पर आबकारी व पुलिस ने किया धरपकड़।

रजनीकांत अवस्थी

महाराजगंज/रायबरेली: जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव एवं पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार के आदेशानुपालन एवं जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशन में बुधवार को क्षेत्राधिकारी महराजगंज राम किशोर सिंह के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक कीर्ति प्रकाश पांडेय ने स्टाफ आबकारी सिपाहियों रामनाथ, गोविंद यादव, अजय सिंह, अमरेन्द्र सिंह एवं थाना बछरावां प्रभारी राकेश सिंह मय पुलिस टीम के साथ थाना बछरावां अंतर्गत ग्राम मदन टूसी, पासी टूसी, उफरा पुर, पूरे खिलार आदि गांवों में तड़के 4 बजे से ही ताबड़तोड़ दबिश देकर यहां संचालित कई भट्ठियों को तोड़ा गया, तथा 110 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त की गई। इस दौरान खेतों के किनारे गड्ढे खोदकर जमीन में रखा लगभग 2 कुन्तल महुआ निर्मित लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इस संदर्भ में 3 अभियोग़ सुसंगत धाराओं में पंजीकृत कराए गए हैं।


    आपको बता दें कि, आगामी होली का त्योहार एवं त्रिस्तरीय चुनाव के मद्देनजर आबकारी व पुलिस की संयुक्त टीमों ने अपने अपराध निरोधक क्षेत्र में लगातार कार्यवाही कर रहे है। इस संबंध में जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों द्वारा भरपूर सहयोग और उत्साहवर्धन भी मिल रहा है। जिसके प्रभाव से अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने का प्रयास जारी है।


    SDM सविता यादव एवं क्षेत्राधिकारी महराजगंज राम किशोर सिंह के नेतृत्व में संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी के साथ ही शराब दुकानों की भी सघन चेकिंग कराई जा रही है। ताकि अवैध शराब के कारोबारियों पर पूर्ण रूप से नकेल लगाई जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ