रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: बछरावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत थुलेंडी चौकी के हसनपुर तिराहे से बछरावां पुलिस ने चोरी की योजना बनाते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
आपको बता दें कि, मिली जानकारी के मुताबिक चौकी इंचार्ज अनिल कुमार सिंह ने मुखबिर की सूचना पर हसनपुर तिराहे पर पहुंचे, जहां तीन लोग संदिग्ध अवस्था में मौजूद मिले। चौकी इंचार्ज अनिल कुमार सिंह व अशरद नदीम, राजीव सिंह चौहान तथा चंद्र प्रताप सिंह कांस्टेबल, विशाल दलाल समेत जय सिंह, उदित राणा, विवेक को साथ लेकर पहुंचे, स्थल पर मौजूद तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। जामा तलाशी के दौरान जिनके पास से 7 मोबाइल फोन, तथा एक तमंचा व दो अदद जिंदा कारतूस समेय 16 सौ रुपए, एक कार बरामद करने का पुलिस ने दावा किया है। पुलिस द्वारा बरामद की गई कार का नंबर यूपी 32डीएफ 3609 बताया गया है। गिरफ्तार लोगों के पास से एक अपाची मोटरसाइकिल भी प्राप्त हुई।
पूछताछ में गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों ने अपना नाम वासिक पुत्र हातिम निवासी सराय चंदेल थाना सुबेहा व रामसेवक पुत्र बच्चन निवासी सरगवा हरिहर नगर थाना अकबरपुर जनपद कानपुर देहात तथा तीसरे अभियुक्त ने अपना नाम करण सिंह पुत्र पितम सिंह निवासी रामपुर थाना फफूंद जिला औरैया बताया है। गिरफ्तार अभियुक्तों ने यह भी बताया कि, उन लोगों ने मोटरसाइकिल लखनऊ से चुराई थी।
पुलिस द्वारा की गई छानबीन के आधार पर पता चला कि, गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना पीजीआई जनपद लखनऊ में अपराध संख्या 145/21 धारा 392 के तहत पहले से मुकदमा दर्ज है। फिलहाल पुलिस द्वारा गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है।


0 टिप्पणियाँ