कोरोना अभी तक यहींं है, इसलिए सावधानी बरतना जरूरी।। Raebareli news ।।

 

🔘कोरोना ने कोतवाली में दी दस्तक।

🔘कुसुढ़ी सागरपुर गांव का रहने वाला चौकीदार पाया गया पॉजिटिव।

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोरोना अभी तक यहींं है। इसलिए सावधानी बरतना जरूरी है। सरकार द्वारा प्रसारित संदेश पर अमल करना जरूरी हो गया है। क्योंकि महराजगंज कोतवाली में तैनात चौकीदार कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उसके पाजिटिव पाए जाने के बाद एक बार फिर क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

     आपको बता दें कि, कोतवाली क्षेत्र के कुसुढ़ी सागर पुर गांव का रहने वाला एक 45 वर्षीय चौकीदार के बारे में पता चला है कि, 3 दिन पूर्व उसकी तबीयत खराब हुई, घरवाले उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां पर कोरोना टेस्ट के दौरान वह पॉजिटिव पाया गया। यह सूचना जैसे ही महराजगंज पहुंची। कोतवाली समेत ग्रामीण क्षेत्रों में भी हड़कंप मच गया। चौकीदार को फिलहाल कोरोना वायरस पाए जाने के बाद level-2 हॉस्पिटल लालगंज भेजा गया है।

    आपको यह भी बता दें कि, इससे 15 दिन पहले भी क्षेत्र में दो और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ