हरचंदपुर थाने में वांछित को महराजगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: महराजगंज पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी, जबकि गैंगस्टर एक्ट में वांछित एक अभियुक्त कहीं भागने की फिराक  में महराजगंज मोड़ पर खड़ा था।

    आपको बता दें कि, आगामी पंचायत चुनाव के मद्देनजर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध हो रही कार्यवाही में कोतवाल शरद कुमार को उस समय बड़ी कामयाबी हाथ लगी, जबकि, मुखबिर की सूचना पर गैंगस्टर अधिनियम में वांछित अभियुक्त अनुज कुमार पटेल पुत्र अनिल उर्फ सुनील कुमार निवासी सरावां थाना हरचंदपुर को महराजगंज थाना क्षेत्र के महराजगंज मोड़ से जब वह कहीं भागने की फिराक में था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

   पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अनुज कुमार पटेल के ऊपर थाना हरचंदपुर में गंगस्टर अधिनियम के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं अभियुक्त काफी दिनों से वांछित चल रहा था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ