मोटरसाइकिल सवार को बचाने के चक्कर में टेंपो पलटा, 7 लोग गंभीर रूप से घायल, एक जिला अस्पताल रेफर।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के नवोदय तिराहे पर मोटरसाइकिल चालक को बचाने के चक्कर में टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें बैठी आधा दर्जन से अधिक सवारिया गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर आनन फानन पहुंची कोतवाली पुलिस ने 108 एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज पहुंचाया, जिसमें टेंपो चालक की हालत  को नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

    आपको बता दें कि, कस्बे के रायबरेली रोड पर स्थित नवोदय तिराहे पर महराजगंज से रायबरेली जाते समय अचानक सामने आ रहे मोटरसाइकिल सवार को बचाने के चक्कर में एक टेंपो अनियंत्रित हो गया, और देखते ही देखते पलट गया। जिसमें ड्राइवर सहित सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर मय फोर्स के साथ पहुंचे कोतवाली प्रभारी शरद कुमार ने 108 एंबुलेंस के की सहायता से सभी घायलों को उच्चीकृत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मधुरेश 29 पुत्र सत्रोहन लाल निवासी अटरेहटा की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

    वहीं चोटहिलों शीतला देवी 55 पत्नी सतनारायण निवासी मोन, कमलेश कुमारी 45 पत्नी सखाराम निवासी मोन, संजना कुमारी 28 पत्नी राजकुमार निवासी फुरसतगंज, शिवानी 17 पुत्री बुद्धि लाल फुरसतगंज, महिमा 18 पुत्री जगदेव निवासी असनी थाना महराजगंज तथा अनीता 35 पुत्री कन्हैया निवासी हुल्ली का पुरवा मजरे मोन गंभीर रूप से घायलों का इलाज चल रहा है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ