अनुज मौर्य ने अमावा प्रथम से चुनाव का किया शंखनाद, अन्य प्रत्याशियों की धड़कनें हुई तेज।। Raebareli news ।।



रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: चुनाव आयोग की घोषणा के साथ ही पंचायत चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। आयोग की घोषणा के बाद सरगर्मी अचानक बढ़ गई है। जिले में प्रथम चरण में पंचायत चुनाव कराए जाएंगे।

    आपको बता दें कि, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर चल रहे कयासों पर विगत शुक्रवार को जहां राज्य निर्वाचन आयोग ने विराम लगा दिया, तो वहीं उत्तर प्रदेश में चार चरणों में चुनाव कराए जाएंगे। आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार रायबरेली में प्रथम चरण के तहत चुनाव प्रक्रिया पूरी की जाएगी। अधिसूचना जारी होने के साथ ही प्रशासन भी चुनाव की तैयारियों में जुट गया है। जिले में ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्य के चुनाव को लेकर सरगर्मी भी तेज हो गई है।

     अधिसूचना जारी होने के बाद गांवों में चुनाव की चर्चाओं ने भी जोर पकड़ लिया है। गांवों में चुनाव की चौपालें भी सजने लगी हैं। इसी क्रम में युवा भाजपा नेता अनुज मौर्य उर्फ चंदन ने अमावा प्रथम से जिला पंचायत पद के लिए चुनाव लड़ने की घोषणा करते हुए अपने समर्थकों की एक बैठक बुलाई, तथा समर्थकों से आवाहन किया कि, चुनाव का बिगुल बज गया है। अब सभी लोग क्षेत्र के लिए कुछ करें, और गांव-गांव घर-घर हर मतदाता से मिलकर उन्हें जिताने की अपील करें। उन्होंने यह भी दावा किया है कि, अमावा प्रथम से भाजपा उन्हें ही टिकट देगी, और यदि वह आप सभी के आशीर्वाद और सहयोग से विजई हुए, तो इस क्षेत्र का वह चौमुखी विकास करेंगे।

     यहां कस्बे के बछरावां रोड स्थित श्री राम जानकी मंदिर के सामने अपने प्रतिष्ठान पर बोलते हुए अनुज मौर्य ने बताया कि, वह अमावा प्रथम क्षेत्र में जनसंपर्क कर रहे हैं, और बड़ी तादाद में लोगों ने उनसे मिलकर समर्थन देने का प्रस्ताव रखा है। उन्होंने पार्टी हाईकमान के समक्ष जिला पंचायत सदस्य की अमावा प्रथम सीट से आवेदन कर रखा है। उन्हें पूरी आशा है कि, पार्टी उन्हें ही अपना प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारेगी, और वह विजयश्री प्राप्त करेंगें।

    श्री मौर्य ने अपने समर्थकों से कहा कि, अमावा प्रथम क्षेत्र के हर मतदाता हर परिवार को संपर्क करके उनकी प्रत्याशिता के बारे में अवगत कराएं, और उनके लिए वोट मांगे, अब वक्त रुकने का नहीं है। मिलनसार, उदार व्यक्तित्व, तथा निर्विवाद, संघर्षशील, जुझारू इस प्रत्याशी के अमावा प्रथम से मैदान में उतरते ही अन्य प्रत्याशियों में दहशत बढ़ गई है। क्योंकि सभी प्रत्याशी जानते हैं कि, अनुज मौर्य का जनसमर्थन तगड़ा है। 

    अंत में श्री मौर्य ने कहा कि, सबको दिन रात मेहनत करके यह सीट अपने कब्जे में करनी होगी। इस मौके पर सैकड़ों की तादाद में समर्थक मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ