पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस प्रदेश सचिव सुशील पासी ने कसी कमर, मऊ गांव में डोर टू डोर किया जनसंपर्क।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर राष्ट्रीय राजनीतिक दल कांग्रेस के प्रदेश सचिव सुशील पासी ने कमर कस ली है। जिसे लेकर 29 मार्च दिन सोमवार को होली मिलन वाले दिन ही एक पंथ दो काज की तर्ज पर अपने दर्जनों समर्थकों के साथ इस नेता ने मऊ ग्राम सभा में घर-घर जाकर जहां होली की बधाई दी, तो वहीं जिला पंचायत सदस्य के लिए चुनाव लड़ रहे कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी छेदीलाल पासी के लिए वोट भी मांगे, और भारी बहुमत से जिताकर कांग्रेस के हाथों को मजबूत करने की बात कही। इस दौरान पूरे अहलादी गांव के रहने वाले काली दीन पासी, भगौती पासी, राम सजीवन पासी, पूरन कोरी भी मौजूद रहे। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव सुशील पासी ने अपना जनसंपर्क अभियान डोर टू डोर चलाया। श्री पासी ने गांव के ही रमाकांत अवस्थी नंबरदार, श्रीकान्त अवस्थी नंबरदार, शिव बहादुर पांडेय, मनोज कुमार पांडेय से भी मुलाकात कर छेदी पासी के समर्थन में गांव-गांव घर-घर हर मतदाता से मिलकर जिताने की अपील की।

    आपको बता दें कि, एक पंथ दो काज की तर्ज पर महराजगंज प्रथम से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी छेदी लाल पासी के लिए वोट मांगने मैदान पर उतरे कांग्रेस प्रदेश सचिव सुशील पासी ने बताया कि, उनका प्रत्याशी महंगाई, बेरोजगारी और ग्रामीण विकास को मुद्दा बनाकर चुनाव लड़ेंगा। पंचायत चुनाव को लेकर वोट मांगने आए श्री पासी ने हमारे संवाददाता से बात करते हुए बताया कि, इस बार कांग्रेस गांव-गांव घर घर जाकर लोगों के बीच में रहकर चुनाव प्रचार करेगी। चुनाव महंगाई, ग्रामीण, बेरोजगारी ओर विकास के मुद्दे पर लड़ा जाएगा। जिसमें कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन करेगी।

     प्रदेश सचिव सुशील पासी ने योगी सरकार पर कसा तंज: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर महराजगंज प्रथम से कांग्रेस प्रत्याशी छेदीलाल पासी के लिए वोट मांगने निकले कांग्रेस प्रदेश सचिव ने योगी सरकार के 4 सालों को विफल करार दिया। उन्होंने सूबे में महिलाओं की सुरक्षा और बढ़ते अपराध पर योगी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, योगी सरकार हर मुद्दे पर फेल साबित हुई है। जिसका परिणाम भाजपा सरकार को इस पंचायत चुनाव में देखने को मिलेगा। उन्होंने जनसंपर्क के दौरान पंचायत चुनावों को लेकर ग्रामीण पृष्टभूमि से जुड़े कांग्रेसी नेताओं को दिशा निर्देश देकर चुनावों में बड़ी जीत दर्ज करने का आह्वान किया।

  इस मौके पर कृपा शंकर शर्मा पूर्व ब्लाक अध्यक्ष महराजगंज, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के हरचरन पासी, मऊ न्याय पंचायत अध्यक्ष दिनेश मिश्रा, युवा कांग्रेसी जीतू पंडित, रितेश दुबेदी, युवा कांग्रेसी राहुल सिंह, सरवर अली, रामसरन सिंह, कमलाकांत पांडेय आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ