रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के चन्दापुर रोड पर स्कूटी सवार की लापरवाही से साइकिल सवार 75 वर्षीय बुजुर्ग को गहरी चोटें आई हैं। इलाज के लिए उसे सीएचसी लाया गया है। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
आपको बता दें कि, कोतवाली क्षेत्र के बहादुरपुर गांव का रहने वाला राम हर्ष 75 पुत्र होरीलाल साइकिल से महराजगंज बाजार से वापस घर जा रहा था। तभी सामने से आ रही तेज गति की स्कूटी ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे वह साइकिल समेत सड़क पर आ गिरा, और गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने 108 एंबुलेंस के द्वारा उसे सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार कर उसकी हालत को नाजुक देखते हुए, जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

0 टिप्पणियाँ