पुरातन शिक्षक शिष्य समागम में बीस साल पहले बिछड़ो का होगा मिलन, गुरुजनों का करेंगे सम्मान

 

रजनीकांत अवस्थी

धम्मौर/सुलतानपुर: बीस से तीस साल पहले विद्यालय से उत्तीर्ण होकर निकले विद्याथियों ने गुरुजनों के सम्मान में एक समारोह का आयोजन किया हैं। विद्यार्थी से डॉक्टर, आईएएस, पीसीएस अधिकारी, पत्रकारों एवं समाजसेवी बने लोगों का संगम होगा। 

   आपको बता दें कि, कार्यक्रम समन्वयक भूपेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि, गुरुजनों के सम्मान में 25 मार्च को श्री हनुमत इंटर कॉलेज धम्मौर में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कड़ी मेहनत के बाद सन 1967 से 2005 बैच तक के उत्तीर्ण सैकड़ों विद्यार्थियों का समागम होगा। जो वर्तमान समय में आईएएस पीसीएस, प्रोफ़ेसर, डॉक्टर अधिकारी एवं पत्रकार है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित पूर्व प्राचार्य वंशराज सिंह, विशिष्ट अतिथि विद्यालय के अध्यक्ष नंदकुमार सिंह, प्रबंधक सुरेंद्र सिंह एवं प्रधानाचार्य वेद प्रकाश आर्य होंगे। 

     सेवानिवृत्त गुरुजनों से संपर्क करके उन्हें इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है, सभी सम्मानित गुरुजनों का सम्मान किया जाएगा। विद्यार्थी जीवन के बाद से बिछड़े सभी इष्ट मित्रों का मेल-मिलाप होगा। कायर्क्रम की तैयारी में प्रमुख रूप से शीतला प्रसाद शर्मा, रघुवंश भूषण प्रताप सिंह, संजीव साहू, अंजनी कुमार सिंह, सुनील शर्मा, शशांक त्रिपाठी आदि जुटे हैं। 

    विदित हो कि, भूपेन्द्र प्रताप सिंह 1985 से जून 1989 तक धम्मौर साइंस जीव विज्ञान के छात्र रहे है। 1987 मे 10वीं और 1989 मे 12वीं क्रमशः 61.5% और 61.2% मे उत्तीर्ण किया। इस दौरान पूरे समय बजरंग छात्रावास में रहे। सितम्बर 1989 से सितम्बर 2019 तक भारतीय नौसेना की सेवा किया। उन्होंने बताया कि, इस कार्यक्रम को आयोजित कर वे गौरवान्वित महशूस कर रहे हैंl

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ