रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: योगी सरकार के 4 साल पूरे होने पर प्रदेश सरकार द्वारा सभी विधानसभाओं में पुलिस प्रशासन के सहयोग से मातृशक्ति सम्मेलन कराए गए। जिसमें प्रवासी मजदूर महिलाएं, आशा बहू, आंगनबाड़ी, स्वयं सहायता समूह तथा शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ी हुई बहने सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने वाली महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कोरोनावायरस के रूप में काम कर रही महिलाओं को विशेष रूप से इन कार्यक्रमों में बुलाया गया था। जिनका सम्मान प्रशासन के अधिकारियों द्वारा किया गया।
आपको बता दें कि, सरेनी विधानसभा में मुख्य अतिथि इंदु बाजपेई एवं क्षेत्रीय विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न किया गया। वहीं हरचंदपुर विधानसभा के गुरबक्श गंज थाना क्षेत्र में मुख्य अतिथि संगीता पासवान के नेतृत्व में 450 महिला उपस्थित रही, जबकि सलोन विधानसभा में क्षेत्रीय विधायक दल बहादुर कोरी एवं मुख्य सालनी कनौजिया के नेतृत्व में 400 महिलाएं उपस्थित रही, तथा बछरावां विधानसभा के थाना बछरावां में मुख्य अतिथि सुधा अवस्थी एवं क्षेत्रीय विधायक राम नरेश रावत के नेतृत्व में कार्यक्रम किया गया। जिसमें 500 महिला उपस्थित रही।
सदर विधानसभा रायबरेली में मुख्य अतिथि किरण सिंह रही तथा महिलाओं की संख्या 400 रही। ऊंचाहार विधानसभा में कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अलका पांडेय के नेतृत्व में 300 नारी शक्ति ने कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दी। जनप्रतिनिधियों ने सरकार की 4 साल की उपलब्धियों का बखान किया, तथा नारी शक्ति को सम्मान दिलाने का संकल्प लिया। प्रयोग के तौर पर प्रशासन के द्वारा परीक्षा में टॉपर लड़कियों को स्थानीय प्रशासन की जिम्मेदारियां देखकर उनकी क्षमता का प्रदर्शन कराया गया। ताकि महिलाओं में प्रशासनिक क्षमता का विकास हो सके।
उपस्थित जनपद विधियों में होने वाले पंचायत चुनाव में महिलाओं की जो भागीदारी सरकार द्वारा की गई है। उसमें पुरुष समाज का सहयोग लेते हुए अपने निर्णय से शासन चलाने का अनुरोध किया गया है। अभी तक पिछली सरकारों में जनप्रतिनिधि महिला होती थी, लेकिन नाम पुरुषों का चलता था, इस क्रम को यह सरकार खत्म करना चाहती है, और महिलाओं के अंदर ऐसा आत्मविश्वास पैदा करना चाहती है कि, महिलाएं जो अपने घर का मैनेजमेंट कर सकती हैं, समाज जीवन के हर क्षेत्र में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। तो प्रशासन का काम भी निष्पक्ष रुप से करके समाज को एक अच्छी दिशा दे सकते हैं। आज हमारी बेटियां समाज के हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। शिक्षा के क्षेत्र में जितने मेडल आज हमारी बेटियां प्राप्त कर रही है। वह गर्व का विषय है। अभी भी हमारे रावली जिले में नेहा जयसवाल राम की बेटी ने छत्रपति शिवाजी विश्वविद्यालय कानपुर में मेडल प्राप्त कर रावली का नाम रोशन किया है।
कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन का सहयोग अच्छा रहा, तथा महिलाओं के अंदर इस प्रकार के कार्यक्रम में सम्मिलित होकर उनके अंदर प्रशासनिक क्षमता और जागरूकता का संचार हुआ है। सरकार द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रम भविष्य में होते रहेंगे, तो देश की आधी आधी आबादी को समाज को दिशा देने का अवसर प्राप्त होगा।






0 टिप्पणियाँ