रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली; राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश की शाखा महराजगंज की आवश्यक बैठक विगत 21 मार्च दिन रविवार को अध्यक्ष मधुकर सिंह के आवास पर संपन्न हुई थी। जिसमें खंड शिक्षा अधिकारी महाराजगंज द्वारा महा निदेशक स्कूल शिक्षा उत्तर प्रदेश लखनऊ के बेसिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश की वार्षिक परीक्षा कार्यक्रम अवधि (22 मार्च 2021 से 31 मार्च 2021) के आदेश के उपरांत भी बी0आर0सी0 महराजगंज, जनपद- रायबरेली में 06 दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण आयोजित किये जाने के सम्बन्ध में विचार विमर्श कर प्रशिक्षण को स्थगित किए जाने की मांग खंड शिक्षा अधिकारी महराजगंज से की गई।
आपको बता दें कि, महानिदेशक, स्कूल शिक्षा उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा जारी आदेश पत्रांक-स्कूल.शि.व.वि./ 10956 /2020-21 दिनांक 19 मार्च 2021 में दिनांक 22 मार्च 2021 से 31 मार्च 2021 बेसिक शिक्षा विभाग उ0प्र0 की वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन, मूल्यांकन, परीक्षाफल की तैयारी, परीक्षाफल की घोषणा व वितरण कार्यक्रम तक कराने के निर्देश सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को दिए गए हैं।
जबकि इसी अवधि में कार्यालय खण्ड शिक्षा अधिकारी वि0क्षे0 महराजगंज, जनपद रायबरेली के पत्रांक-346-51/2020-21/ दिनांक 19-03-2021 द्वारा दिनांक 22-03-2021 से बी0आर0सी0 महराजगंज, रायबरेली में 06 दिवसीय शिक्षक उन्मुखीकरण प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। जबकि विकास क्षेत्र के कई विद्यालय एकल अथवा 02 शिक्षक वाले हैं। ऐसी स्थिति में एक शिक्षक बी0आर0सी0 पर आयोजित प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने से संबंधित विद्यालयों में वार्षिक परीक्षाओं के सफल आयोजन, मूल्यांकन व परीक्षाफल वितरण आदि समस्त कार्य प्रभावित हो जाएंगे।
महोदय महानिदेशक स्कूल शिक्षा उत्तर प्रदेश लखनऊ के उपरोक्त आदेश (वार्षिक परीक्षा कार्यक्रम विषयक) का अनुपालन सुनिश्चित किये जाने तथा बिना किसी बाधा के वार्षिक परीक्षाओं का सफल आयोजन व परीक्षाफल वितरण तक बी0आर0सी0 पर आयोजित शिक्षक प्रशिक्षण को स्थगित कराने की बात कही गई है।
संगठन द्वारा इसकी सूचना मुख्य विकास अधिकारी जनपद रायबरेली, प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जनपद रायबरेली तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जनपद रायबरेली को भी दी गई। इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष हेमन्त सिंह, कोषाध्यक्ष राकेश गौतम, मीडिया प्रभारी आलोक सिंह, संगठन मंत्री आशीष प्रताप, संयुक्त महामंत्री पंकज सिंह, संयुक्त मंत्री अंकित यादव, आईटी प्रमुख आशीष प्रताप सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष खलील मुहम्मद, रीना, गीता श्रीवास्तव, धीरेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ