घरेलू कलह के चलते युवती ने खाया विषाक्त पदार्थ हालत गंभीर।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: घरेलू कलह से तंग आकर एक विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर सीएचसी महराजगंज आए, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उसकी हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

     आपको बता दें कि, प्राप्त विवरण के मुताबिक कोतवाली महराजगंज के गांव कक्के पुर के रहने वाले हौसला प्रसाद की पत्नी बिभेश्वरी 24 के बारे में पता चला है कि, बीती रात घर में किसी मामले को लेकर परिजनों से उसकी कहासुनी हो गई, उत्तेजित होकर विभेश्वरी ने घर में रखे कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। जब उसकी हालत बिगड़ने लगी, तो परिजन उसे सीएचसी ले आए, जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ