एसडीएम के चौखट पर पहुंचा मोन गांव के तालाब पर अवैध कब्जे का मामला।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: अब जबकि गर्मियों का सीजन शुरू हो गया है, गांव के तालाबों में मवेशियों के पीने के लिए पानी की समस्या उत्पन्न होगी। तो ऐसे समय में एक दबंग द्वारा पानी भरे तालाब में मिट्टी डालकर पाटने और अवैध रूप से कब्जा करने की शिकायत उप जिलाधिकारी से की गई है।

    आपको बता दें कि, ब्लॉक क्षेत्र के गांव मोन में भूखंड संख्या 4424 पर एक जलाशय बना हुआ है। जो सरकारी अभिलेखों में तालाब दर्ज है। शिकायतकर्ता गांव निवासी सुशीला पत्नी रामनाथ ने उप जिलाधिकारी कार्यालय में दी गई, लिखित शिकायत में आरोप लगाया है कि, इस तालाब पर गांव के ही दबंग और भूमाफिया गंगा प्रसाद पुत्र नन्हू जबरन मिट्टी डालकर पाटने का प्रयास कर रहे हैं। काम दिन रात जारी है।


   शिकायतकर्ता ने बताया कि, गांव में गर्मी के सीजन में यहां पूरे गांव के जानवर पानी पीने आते हैं। वहीं धोबी समुदाय के लोग कपड़े भी धुलते हैं। गांव में यदि आग लग जाए, तो आग बुझाने के लिए इसी तालाब का पानी प्रयुक्त किया जाता है। किंतु लोगों के विरोध के बावजूद यह दबंग भूमाफिया मनमानी करके तालाब को पाट रहा है। इससे ग्रामीणों के सामने भयंकर असुविधा पैदा हो जाएगी।

    शिकायती पत्र लेने के बाद उप जिलाधिकारी के टंकक ने शिकायतकर्ता को भरोसा दिलाया कि, उप जिलाधिकारी को शिकायती पत्र प्रस्तुत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कराई जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ