नगदी फसलों के अलावा शंकरवर्ण के पशुपालन को अपनाकर अच्छी आय प्राप्त करे किसान।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: योगी सरकार के 4 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष में कृषि विभाग द्वारा ब्लॉक परिसर महराजगंज में किसान मेले तथा जागरूक किसानों को सम्मानित करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर जहां किसानों को अपनी आय दोगुनी करने के लिए टिप्स दिए गए, तो वहीं कृषि और बागवानी की आधुनिक तकनीक से खेती करने की विधियां भी बताई गई।

   आपको बता दें कि, ब्लॉक परिसर में आयोजित कृषि मेले का शुभारंभ उपजिलाधिकारी सविता यादव ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि, किसान भाई परंपरागत खेती की जगह अब वैज्ञानिक विधि से खेती करने के लिए सरकार द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं का लाभ उठाएं। जहां तक हो सके रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों का कम से कम उपयोग करके जैविक खाद और ऑर्गेनिक औषधियों का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि, उत्तम खेती के साथ-साथ किसानों को बागवानी, नगदी फसलों के अलावा शंकरवर्ण के पशुपालन को अपनाकर अच्छी आए प्राप्त करनी चाहिए। इसके लिए कृषि विभाग द्वारा आयोजित मेले और प्रदर्शनी में काफी चीजें प्रदर्शित की जा रही हैं।

    उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि, इससे वास्तव में किसानों को बहुत सहूलियत मिलेगी। कार्यक्रम में उन्होंने कृषि अधिकारियों द्वारा कृषि एवं बागवानी तथा पशुपालन के लिए पूछे गए सवालों का संतोषजनक जवाब देने पर पूरासी के गंगासागर पांडेय, शीतला प्रसाद यादव देवी खेड़ा तथा कुबना के उमा बक्श सिंह समेत 5 लोगों को प्रशस्ति पत्र व जैविक कीटनाशक दवाई तथा टाइकोडर्मा के पैकेट निशुल्क प्रदान किए।


 कार्यक्रम में जिला कृषि अधिकारी अरुण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि, कृषि विभाग द्वारा भारत सरकार और प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हित में उठाए गए लाभकारी कार्यों को हर किसान तक पहुंचाया जा रहा है। हम चाहते हैं कि, किसान जागरूक हों, और सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं।

    इसी क्रम में निवर्तमान ब्लाक प्रमुख सतेन्द्र प्रताप सिंह, जिला लैब इंचार्ज डॉक्टर गोविंद सिंह, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ एके कनौजिया, खंड विकास अधिकारी प्रवीण प्रवीण कुमार प्रवीण कुमार पटेल प्रवीण कुमार पटेल, केशवानंद त्रिपाठी, कृपा शंकर आदि ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर रविंद्र पटेल, शिवाकांत, किसान शैलेंद्र कुमार दुबेदी नारायणपुर समेत सैकड़ों की संख्या में किसान मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ