महराजगंज/रायबरेली: ब्लॉक क्षेत्र की 53 ग्राम सभाओं में प्रधान पद के लिए होने वाले आगामी चुनाव के प्रचार ने जोर पकड़ लिया है। इसी क्रम मे कैड़ावा ग्राम सभा में प्रधान पद की उम्मीदवार रीना यादव मैदान पर उतरी है। इनके समर्थन में निवर्तमान ग्राम प्रधान पति देशराज तथा स्वयं रीना यादव के पति दीनानाथ यादव ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है।
आपको बता दें कि, मतदाताओं को रिझाने के लिए कैड़ावा ग्राम सभा से प्रधान पद की उम्मीदवार रीना यादव उनके पति तथा निवर्तमान ग्राम प्रधान पति देशराज ने मतदाताओं के घरों में जाकर अपने पक्ष में मतदान कराने के लिए अनुनय विनय कर रहे हैं। प्रत्याशी सहित इनके पति और निवर्तमान ग्राम प्रधान पति अपने समर्थकों के साथ डोर टू डोर पैदल जनसंपर्क कर वोट की अपील कर रहे हैं। आपको यह भी बता दूं कि, यह ग्राम सभा वैकवर्ड महिला के लिए आरक्षित है। रीना यादव के समर्थकों का कहना है कि, प्रत्याशी रीना यादव और उनके पति दीनानाथ यादव की विनम्रता, सज्जनता, ईमानदारी और सदैव सच बोलने जैसे गुणों से उन्होंने ग्राम पंचायत की आम जनता के दिलों पर पहले ही राउंड में मुकाम बना लिया है। चारों ओर रीना यादव के ही चर्चे हैं।रीना यादव ने बताया कि, उन्होंने अपने पति और समर्थकों के साथ मिलकर ग्राम सभा में लगने वाले सभी मजरों का पैदल भ्रमण कर घर घर जाकर एक-एक मतदाता से मिलकर उनका आशीर्वाद हासिल किया है। रीना यादव के पति दीनानाथ यादव का दावा है कि, उन्होंने पहले ही चक्र में मतदाताओं का आशीर्वाद प्राप्त कर लिया है।
प्रधान पद की प्रबल दावेदार रीना यादव का यह भी कहना है कि, अगर जनता जनार्दन ने उन्हें इस लायक बनाया, तो चुनाव जीतने के बाद शत प्रतिशत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ग्राम वासियों को दिया जाएगा, तथा ग्राम सभा का चौमुखी विकास करने में वह पीछे नहीं रहेंगी। उनका कहना है कि, हर गरीब को वह कॉलोनी दिलाएंगी, साथ ही सड़कों को खड़ंजा के बजाय इंटरलॉकिंग कराएंगी। हर गांव में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था कराएंगी। इसके इसके साथ ही हर 60 वर्ष तक की उम्र के ऊपर के व्यक्ति को पेंशन अनिवार्य रूप से बनाएंगी और भ्रष्टाचार, अनाचार के विरुद्ध लोगों की मदद लेकर मोर्चा खोलेंगी। रीना यादव और उनके पति ने अपने सभी समर्थकों गांव पंचायत के सभी बुजुर्गों नौजवानों महिलाओं को हृदय से प्रणाम करते हुए अपना अभियान चला रखा है।



0 टिप्पणियाँ