नवोदय के छात्र छात्राओं ने लोगों को निशुल्क मास्क और सेनीटाइजर बांटकर कोरोना के प्रति किया जागरूक।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: जवाहर नवोदय विद्यालय बावन बुजुर्ग बल्ला द्वारा गति निर्धारक गतिविधियां कार्यक्रम के तहत आज विद्यालय के प्राचार्य डॉ एएन राय और उप प्राचार्य जीपी मिश्रा के नेतृत्व में विद्यालय के शिक्षक और शिक्षिकाओं के साथ साथ छात्राओं का एक समूह तहसील परिसर पहुंचा, और लोगों में कोविड-19 से बचाव के लिए आम जनता को जागरूक किया गया। इस दौरान विद्यालय के छात्राओं ने लोगों को जागरूक करते हुए बताया गया कि, कोरोना टीकाकरण शुरू हो गया है। लेकिन कोरोना अभी पूरी तरह गया नहीं है। इसलिए सभी को अनिवार्य रूप से मास्क पहनना चाहिए। 2 गज की दूरी बनाकर चलनी चाहिए। इसके अलावा लगातार हाथों को सैनिटाइजर अथवा साबुन से अच्छी तरह धुलना चाहिए, साथ ही अनिवार्य रूप से लोगों को सरकार की गाइडलाइंस के मुताबिक टीका भी लगवाना चाहिए। इसी क्रम में छात्राओं ने तहसील परिसर में मौजूद अधिवक्ताओं, और कर्मचारियों के साथ-साथ आम जनता को मुफ्त में मास्क और डिटॉल साबुन वितरित किए।


   आपको बता दें कि, विद्यालय पहुंचकर जवाहर नवोदय विद्यालय के स्टाफ ने एक गोष्ठी का आयोजन किया। जिसकी अध्यक्षता महराजगंज बार एसोसिएशन महराजगंज के अध्यक्ष शिवसागर अवस्थी ने किया, और उन्होंने जवाहर नवोदय विद्यालय के स्टाफ द्वारा आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए विद्यालय के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में मौजूद पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि, विद्यालय परिवार ने जिस प्रकार कोविड-19 जैसी महामारी के खिलाफ यह जन जागरूकता अभियान शुरू किया है, यह काबिले तारीफ है।


   कार्यक्रम में प्राचार्य एएन राय ने कहा कि, कोविड-19 के विरुद्ध देश ने जिस एकजुटता के साथ मुकाबला किया है, उससे हम विश्व पटल में पहले मुकाम पर जा पहुंचे हैं। देश के नागरिक बधाई के पात्र हैं। लेकिन यह काम अभी पूरा नहीं हुआ है। सबको जागरूकता बनाए रखनी होगी।


    कार्यक्रम का संचालन अंजलि ने कार्यक्रम का संचालन किया और लोगों को प्रेरक प्रसंग सुनाए। इसके अलावा विद्यालय की छात्राओं श्रेया, विभा तिवारी, स्वेता, निधि, ओजस, स्नेहा ने भी गीतों के माध्यम से कोरोना बचाओ के बारे में लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम में नवोदय के अध्यापक डॉक्टर डीके अवस्थी, मनोज तिवारी, बीके पाठक, विद्याभूषण, जागृति शुक्ला, आई आलम, दिनेश सिंह, एमएन तिवारी, दिनेश, अश्वनी, ज्ञानवती, जान्हवी आदि ने उपस्थित लोगों को अपने हाथ से मास्को और डिटॉल साबुन भेंट किए।


    इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता विद्यासागर अवस्थी, धीरेंद्र सिंह, भूपेश मिश्रा, दुष्यंत शुक्ला, केके शुक्ला, अजय कुमार पांडेय, अंजनी कुमार बाजपेई आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ