रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के थुलवासां गांव में रास्ते के विवाद को लेकर एक पक्ष के लाठी-डंडों से लैस लोगों ने दूसरे पक्ष पर हमला बोल दिया। जिससे बुजुर्ग दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले में भुक्तभोगी की ओर से पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
आपको बता दें कि, गांव निवासी मनीषा यादव पुत्री रामप्रताप ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि, उनके पड़ोस के राम सजीवन पुत्र रामखेलावन, अजय पुत्र राम सजीवन तथा अर्जुन पुत्र राम सजीवन जबरन रास्ते के विवाद को लेकर उसके घर पर चढ़ आए और गाली गलौज करने लगे। इस पर उनके पिता रामप्रताप 55 व राम प्रताप की पत्नी ने जब मना किया, तो तीनों ने मिलकर लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी। जिससे उसके मां और बाप बुरी तरह जख्मी हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। प्रतिपक्षीगण गाली गलौज अभी भी कर रहे हैं।
पुलिस ने मनीषा की तहरीर पर तीनों हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट लिख ली है। कोतवाल शरद कुमार ने बताया कि, मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ