रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: नगर पंचायत के वार्ड नंबर 2 शांति नगर में प्रसिद्ध भगवान शंकर और हनुमान मंदिर पर शिवरात्रि के दूसरे दिन मंदिर प्रांगण में होने वाले विशाल भंडारे में क्षेत्र के सुप्रसिद्ध कलाकार बीएल बवाली की मंडली द्वारा भजन कीर्तन के साथ प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
आपको बता दें कि, कस्बे के वार्ड नंबर 2 शांति नगर में विगत वर्षों की भांति सुप्रसिद्ध भगवान शंकर व हनुमान मंदिर पर आयोजक विनोद बाबा द्वारा महाशिवरात्रि के दूसरे दिन भजन कीर्तन के साथ प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने पहुंच कर प्रसाद ग्रहण किया।
इस मौके पर सरदार फत्ते सिंह, सरदार जगजीत सिंह, मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा, प्रेस क्लब महराजगंज संरक्षक अनिल जायसवाल, अध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव, सभासद विनीत, कौशल, अभय दीप गुप्ता, विकास लोधी, विजय धीमान, घनश्याम चौरसिया, राम उदित चौरसिया, राम अभिलाख लोधी, शैलेंद्र यादव आदि लोग मौजूद रहे।


0 टिप्पणियाँ