रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के इन्हौना रोड पर अपने घर से महराजगंज आ रहा एक 28 वर्षीय बाइक सवार जैसे ही खेरवा गांव के पास पहुंचा, वैसे ही नीलगाय अचानक खेतों से सड़क पर आ गई, जिससे बाइक सवार टकरा गया, और दूर जा गिरा। जिसमें उसे गंभीर चोटें आई हैं। खेतों में काम कर रहे किसानों और राहगीरों की मदद से 108 एंबुलेंस की सहायता से उसे सीएचसी महराजगंज लाया गया। जहां उसकी हालत को नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार कर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
आपको बता दें कि, अस्पताल से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पूरे जैलाल मजरे सीवन का रहने वाला रामजीवन 28 पुत्र परीदीन किसी आवश्यक कार्य से अपनी बाइक पर सवार होकर महराजगंज आ रहा था। प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि, जैसे ही उसकी बाइक खेरवा गांव के पास पहुंची, सड़क के बगल स्थित खेतों में चर रही नील गायों का झुंड अचानक सड़क के पार जाने के लिए कुलांचे भरता हुआ निकला, बाइक सवार सामने नील गायों को देखकर अनियंत्रित हो गया, और सीधे जाकर एक नीलगाय में भिड़ गया, टक्कर इतनी भयानक थी कि, वह अपनी बाइक से सड़क पर कुछ दूर जा गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों और राहगीरों ने आनन फानन 108 एंबुलेंस की मदद से उसे उच्चीकृत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज पहुंचाया यहां डॉक्टरों ने उसकी हालत को नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार कर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

0 टिप्पणियाँ