रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: नामांकन के दूसरे और अंतिम दिन ब्लॉक मुख्यालय पर कुल 1495 नामांकन पत्र दाखिल किए गए, इनमें सर्वाधिक संख्या 744 ग्राम पंचायत सदस्यों की रही।
आपको बता दें कि, ब्लॉक मुख्यालय पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज दिन भर लोगों का तांता लगा रहा। प्रशासन ने शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए भीड़ को इकट्ठे नहीं होने दिया। बल्कि आज पर्चा दाखिल करने वाले प्रत्याशियों को ही अंदर जाने की इजाजत दी गई थी।
खंड विकास कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक प्रधान पद के लिए 407, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 344 जबकि ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए 744 नामांकन प्रस्तुत किए गए। इस दौरान कोतवाल शरद कुमार दल बल के साथ प्रवेश द्वार पर जमे रहे। पूरे कस्बे में हर सड़क पर भीड़ ही भीड़ दिखाई दे रही थी। प्रत्याशियों के साथ आए वाहनों को पुलिस ने कहीं रुकने नहीं दिया। बैठे यात्रियों को उतारकर वाहन कस्बे के बाहर भेज दिए जाते थे। इसके बावजूद मुख्य तिराहे पर कई बार जाम की स्थिति भी बनी, लेकिन पुलिस बल मुस्तैद रहा।

0 टिप्पणियाँ