बीजेपी ने 52 जिला पंचायत सदस्यों के नाम का किया ऐलान जारी हुई लिस्ट।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: आगामी पंचायत चुनाव के लिए बीजेपी ने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। पहले चरण में होने वाले चुनाव के लिए बीजेपी ने जिला पंचायत वार्ड के 52 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है।

    आपको बता दें कि, पहले चरण में 18 जिलों में मतदान होना है। जिसको लेकर आज रायबरेली में 52 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी गई है। जिसमें प्रमुख रुप से महराजगंज प्रथम के लिए रामप्रकाश पासी, महराजगंज दुतीय के लिए आरती गौतम तथा अमावा प्रथम के लिए अनुज मौर्या के नाम शामिल है। जैसे ही जिला पंचायत वार्ड उम्मीदवारों की घोषणा की लिस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुई, वैसे ही महराजगंज वार्ड प्रथम, द्वितीय तथा अमावा प्रथम के बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थकों में गजब का उत्साह देखने को मिला। वहीं टिकट के अन्य दावेदारों समेत समर्थकों में मायूसी छा गई।

     मिली जानकारी के मुताबिक प्रथम चरण में होने वाले जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव के लिए बीजेपी ने गाजियाबाद में 12, सहारनपुर में 49, महोबा में 14 , संत कबीर नगर में 30, कन्नौज में 28, झांसी में 24, कानपुर नगर के 32, गोरखपुर के 67, रामपुर जिले के 34 और चित्रकूट जिले के 17 तथा रायबरेली में 52 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है।

  15 अप्रैल को पहले चरण में इन 18 जिलों में होगा मतदान: सहारनपुर, गाजियाबाद, रामपुर, बरेली, हाथरस, आगरा, कानपुर नगर, झांसी, महोबा, प्रयागराज, बरेली, रायबरेली, हरदोई, अयोध्या बस्ती संतकबीरनगर गोरखपुर जौनपुर और भदोही में मतदान होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ