ट्रैक्टर ट्राली पलटने से ड्राइवर की मौत क्लीनर गंभीर रूप से घायल।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के महराजगंज हैदरगढ़ मार्ग पर पुरासी मोड़ के पास एक ट्रैक्टर ट्राली के पलट जाने से ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूचना पर पहुंची महराजगंज कोतवाली पुलिस ने 108 एंबुलेंस की सहायता से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने ड्राइवर को मृत घोषित कर दिया। वहीं क्लीनर का उपचार किया जा रहा है।


   आपको बता दें कि, मिली जानकारी के मुताबिक रामकुमार 40 पुत्र रामलाल यादव निवासी पुरासी थाना महराजगंज जनपद रायबरेली, तथा क्लीनर पुनीत कुमार 35 पुत्र श्यामू निवासी घोघा डीह थाना कोटा जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़ कोतवाली क्षेत्र के अलौलापुर गांव से ईट उतारकर तिवारी ब्रिक फील्ड पूरासी गांव वापस जा रहा था, ट्रैक्टर जैसे ही महराजगंज हैदरगढ़ मार्ग से पुरासी को जाने वाली सड़क से लगभग 100 मीटर अंदर गया, वैसे ही अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें ड्राइवर रामकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि क्लीनर पुनीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।


   सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस की सहायता से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने ड्राइवर को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर क्लीनर का इलाज चल रहा है।

    जानकारों ने बताया कि, पुरासी रोड पर 100 मीटर अंदर जाने के बाद सड़क के किनारे जेसीबी से खुदाई की गई थी, जहां मिट्टी का ढेर लगा हुआ था। बताते हैं कि, ढेर पर टैक्टर जैसे ही चढ़ा, वैसे ही वह अनियंत्रित होकर पलट गया।


   मामले में कोतवाली प्रभारी शरद कुमार का कहना है कि, ड्राइवर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। जबकि गंभीर अवस्था में घायल क्लीनर का उपचार सीएससी महराजगंज में चल रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ