रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: पंचायत चुनाव को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उप जिलाधिकारी सविता यादव व क्षेत्राधिकारी महराजगंज राम किशोर सिंह ने क्षेत्र के अति संवेदनशील गावों सुल्तानपुर व राघौपुर ग्राम सभा में प्रत्याशियों के साथ बैठक की, और उन्हें पंचायत चुनाव को लेकर चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित जरूरी दिशा निर्देश दिए, साथ ही उप जिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी ने सुल्तानपुर ग्राम सभा के हाजीपुर बूथ का निरीक्षण किया।
आपको बता दें कि, पंचायत चुनाव को ध्यान में रखते हुए उप जिलाधिकारी सविता यादव ने प्रत्याशियों के साथ बैठक कर उन्हें किसी प्रकार की अराजकता न फैलाने और चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित दिशानिर्देशों के हिसाब से ही चुनाव मैदान में जाने के दिशा निर्देश दिए, साथ ही कहा कि, जिस प्रत्याशी द्वारा आचार संहिता का उल्लंघन किया जाएगा। उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मौजूद क्षेत्राधिकारी महाराजगंज राम किशोर सिंह ने वहां मौजूद प्रत्याशियों से कहा कि, किसी भी प्रत्याशी द्वारा लोकलुभावन वस्तु के वितरण व वोटर को डराने धमकाने जैसी स्थिति में संबंधित प्रत्याशी के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। चुनाव में किसी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस मौके पर चौकी इंचार्ज थुलेंडी अनिल कुमार सिंह, पूर्व प्रधान सुल्तानपुर संतलाल लोधी, रामदेव यादव, चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी, राजू यादव, राहुल यादव, नीरज कुमार, सुशील बाजपेई सहित गांव के सैकड़ों की तादाद में प्रत्याशी और अन्य लोग उपस्थित रहे।



0 टिप्पणियाँ