रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के गढ़ी मजरे पोखरनी गांव निवासी एक व्यक्ति द्वारा न्यायालय में शिकायती पत्र देकर गांव के ही 6 लोगों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कराया है।
आपको बता दें कि, मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय के आदेश पर वादी रामविलाष पुत्र रामसेवक निवासी गढ़ी मजरे पोखरनी थाना महराजगंज द्वारा न्यायालय को दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि, गांव के ही राम लखन पुत्र महावीर, शैलेश कुमार पुत्र राम प्यारे, मनोज कुमार पुत्र श्रीराम, बहादुर पुत्र रघुनाथ, राम प्यारे पुत्र रघुनाथ तथा अनुज कुमार पुत्र काशी प्रसाद ने लाठी-डंडों से लैस एक राय होकर दिनांक 06/07/2020 को वादी के घर में आए, गाली गलौज करने लगे। जब उसने विरोध किया, तो उसके साथ मारपीट किया तथा जान से मारने की एलानिया धमकी देते हुए फरार हो गए थे। न्यायालय के आदेश पर राम अभिलाख की तहरीर पर गांव के 6 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

0 टिप्पणियाँ