रायबरेली पुलिस ने तीन वारंटिओं को गिरफ्तार कर भेजा जेल।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार के निर्देशन पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सक्रिय हुई कोतवाली पुलिस ने बीती रात तीन वारंटीओं को धर दबोचा, तथा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

    आपको बता दें कि, जानकारी के मुताबिक बीती रात कोतवाली प्रभारी शरद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा 3 नफर वारंटियों दीन पुत्र महादेव निवासी रवाना मजरे जिहवा, राहुल पुत्र रामबरन यादव, विजय कुमार पुत्र देवता दीन यादव निवासी पुरे कठींगर मजरे मुरैनी पूर्व से वांछित चल रहे थे। जिनका वारंट न्यायालय द्वारा कोतवाली पुलिस को भेजा गया था। तत्परता दिखाते हुए कोतवाली पुलिस ने तीनों वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ