रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: गैंगस्टर के मामले में वांछित अभियुक्त को कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
आपको बता दें कि, मिली जानकारी के मुताबिक महराजगंज कोतवाली में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 40/ 2021 धारा 2/3 गैंगस्टर का वांछित अभियुक्त रोहित पुत्र रामसेवक निवासी अनंत का पुरवा मजरे मर्दानपुर कई मुकदमों में पूर्व से नामजद चल रहा था। जिसको दृष्टिगत रखते हुए व अपराध में लगातार संलिप्तता पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार के निर्देशन पर महराजगंज कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही की थी।
वांछित अभियुक्त रोहित पुत्र रामसेवक लगातार फरार चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर बीती रात कड़ी मशक्कत के बाद थुलवांसा चौकी इंचार्ज आशीष तिवारी व कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने वांछित अभियुक्त को एक आदद देसी तमंचा 12 बोर तथा एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मामले में कोतवाली प्रभारी शरद कुमार का कहना है कि, अभियुक्त गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित था। जिसको गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

0 टिप्पणियाँ