BJP विधायक की कोरोना से हुई थी मौत, सदमे से 24 घंटे के भीतर पिता का भी निधन

औरैया सदर विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के विधायक रमेश चंद्र दिवाकर के निधन के 24 घंटे के भीतर उनके पिता की भी शनिवार को मौत हो गई।


लखनऊ: औरैया सदर विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के विधायक रमेश चंद्र दिवाकर के निधन के 24 घंटे के भीतर उनके पिता की भी शनिवार को मौत हो गई।    पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, दिवाकर के पिता रामदत्त दिवाकर (92) की मृत्यु शनिवार को हो गई। रामदत्त दिवाकर कई दिनों से बीमार थे। इसी बीच अपने पुत्र की मौत का सदमा वह सह नहीं पाये, और उन्होंने अपने फार्महाउस पर आखिरी सांस ली।सूत्रों ने बताया कि, उनका अंतिम संस्कार शनिवार सायंकाल यहां यमुना तट पर किया गया।

    उल्लेखनीय है कि, उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के सदर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक रमेश चंद्र दिवाकर (56) का शुक्रवार को कोरोना संक्रमण से निधन हो गया था। दिवाकर कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जिनका मेरठ के एक अस्पताल में उपचार चल रहा था। वह पिछले चार दिनों से मेरठ में भर्ती थे, और दो दिनों से उनकी हालत गंभीर हो गई थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ