महराजगंज/रायबरेली: चल रहे पंचायती चुनाव में प्रचार का कार्य चरम पर पहुंच गया है। अपने-अपने पक्ष में भारी मतदान कराने के प्रयास में प्रत्याशी पूरी ताकत झोंक रहे हैं, और अब चुनाव इस स्थिति में पहुंच गया है कि, किसका पलड़ा भारी है, कौन कमजोर है, इसके संकेत मिलने लगे हैं।
आपको बता दें कि, हम चर्चा ग्राम पंचायत जमुरावां की प्रधानी के चुनाव की कर रहे हैं। हमारी टीम गांव पहुंची, तो ग्रामीणों शिवकुमार शर्मा राजेंद्र कुमार मिश्रा आदि ने बताया कि, जमुरावां गांव का इतिहास काफी गौरवशाली रहा है। यहां प्रधान के पद पर एक से एक जाने-माने लोग प्रधानी कर चुके हैं। जमुरावां गांव के अलावा इसमें तेरह बजरे है, जिनमें कपूरपुर मनकीपुर सिरसोई मलूकपुर आदि गांव शामिल है। आबादी के लिहाज से देखें, तो यह गांव अनुसूचित जाति बाहुल्य है। इसके अलावा सामान्य जाति और पिछड़ी जाति के लोग भी अच्छी तादात में है। यहां प्रधानी के चुनाव में वैसे तो 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपनी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। जिनमें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित प्रधानी में सामान्य और पिछड़ी जाति के लोग, जो स्वयं नहीं लड़ सकते, लेकिन कुछ प्रत्याशियों को समर्थन देकर लड़ा रहे हैं। जिससे लड़ाई रोचक हो गई है। इन्हीं प्रत्याशियों में से एक नाम महादीन पासी का है, जो मनकीपुर गांव के रहने वाले है। इनको गांव के प्रतिष्ठित और भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेम शंकर मिश्रा जो रिटायर्ड प्रधानाध्यापक भी है, गांव ही नहीं आसपास के क्षेत्रों में उनका काफी प्रभाव है। लोग इनका बड़ा सम्मान करते हैं। उन्होंने शिक्षित और सरल तथा ईमानदार और कर्मठ पासी बिरादरी के महादीन को चुनाव लड़ने के लिए प्रेरित किया, श्री मिश्र और उनके सैकड़ों समर्थक दिन रात महादीन के चुनाव प्रचार को बहुत ही योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दे रहे हैं। नामांकन के बाद चंद दिनों में ही महादीन की स्थिति काफी मजबूत हो गई है। स्वयं महादीव हर घर जाकर बड़े बुजुर्गों का चरण छू कर आशीर्वाद ले रहे हैं। वहीं युवा और किशोर गांव वासियों को प्रेम व स्नेह बांट रहे हैं।महादीन का कहना है कि, हालांकि गांव में विकास तो हुआ है, लेकिन उतना विकास नहीं हुआ है, जितने विकास के लिए जमुरावां के लोग हकदार थे। उनको अगर जनता का आशीर्वाद मिला, तो सभी पुरवों को आपस में इंटरलॉकिंग की सड़क बनाकर जोड़ देंगे। पेयजल के लिए यहां पानी की टंकी बनाएंगे। छुट्टा जानवरों की समस्या के लिए गांव में वह ग्राम सभा की अपनी गौशाला बनवाएगें, साथ ही विकास कार्यों के लिए शासन स्तर से अधिकाधिक धन लाकर पूरी ग्राम पंचायत में हाई मास्क लाइट और सौरऊर्जा का प्रयोग करेंगे। इसके साथ ही किसानों को सिंचाई के लिए कम से कम 4 नलकूप लगवाने की उनकी योजना है। हर युवा बेरोजगार को रोजगार दिलाने के अवसर पैदा करने के साथ ही कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देंगे। गांव में शिक्षा का स्तर बेहतर हो, इसके लिए कम से कम एक इंटर कॉलेज की व्यवस्था के साथ-साथ बालिकाओं की शिक्षा व्यवस्था भी बेहतर कराई जाएगी।
उन्होंने यह भी कहा कि, गांव सभा में बड़ी तादाद में जमीन खाली पड़ी है। उन्हें भूमिहीनों को पट्टे पर दे दी जाएंगी। इसके अलावा तमाम और विकास कार्य जिनके बारे में गांव के लोग जो सलाह देंगे, उसे भी कराया जाएगा।
प्रधान से बातचीत के उपरांत हमने महादीन के प्रबल समर्थक और चुनाव संयोजक प्रेम शंकर मिश्रा से बात की, तो उन्होंने बताया कि, गांव में लड़ रहे सभी उम्मीदवारों में महादेव की छवि अलग है। वह राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ साथ सामाजिक समरसता के बारे में भी जागरूक हैं। उनका विश्वास है कि, गांव की जनता एकजुट होकर ऐसे प्रत्याशी को ग्राम प्रधान के पद पर अवश्य बैठाएगी और महादीन किसी की वैशाखी ना लेकर स्वयं ग्राम प्रधानी करेंगे, अच्छे काम करेंगे।




0 टिप्पणियाँ