अपनी जान को खतरे में डालकर युवक ने 4 बच्चों की बचाई जान।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

बछरावां/रायबरेली: 4 मासूम बच्चों को तालाब में डूबने से बचाने के लिए एक उत्साही युवक ने खुद की जान को खतरे में डाल दिया गया।

    आपको बता दें कि, मामला  विगत शुक्रवार का बताया जा रहा है। शेखपुर समोधा गांव के पास स्थित एक तालाब में कहारों द्वारा छोटी डोगी डाल कर रखा गया था। मत्स्य पालन के लिए 2 दिन पूर्व उस तालाब में अच्छा खासा पानी भी भर दिया गया था। चंचलता स्वभाव समोधा गांव के चार बच्चे उस डोंगी में चढ़कर नौका विहार करने लगे। अचानक डोंगी पलट गई, और चारों बच्चे पानी में डूबने लगे। यह देख कर उधर से गुजर रहे अजीत कुमार पुत्र चंद्रभान निवासी शेखपुर समोधा अपनी जान की परवाह न करते हुए तालाब में कूद पड़ा और किसी तरह डूबने से बचा कर उन बच्चों को किनारे ले आया। परंतु उन चारों बच्चों को बचाने के प्रयास में वह इतना ज्यादा थक चुका था कि, खुद भी डूबने लगा। उसे डूबता देखकर अन्य ग्रामीणों द्वारा दौड़ कर उसे बचाया गया, इसी बीच जिला पंचायत द्वितीय से चुनाव लड़ रहे रिंकू सिंह जो उधर से प्रचार के लिए निकल रहे थे, वह उसे अपने वाहन से लेकर अस्पताल आए, परंतु इस बीच वह बेहोश हो चुका था। अस्पताल पहुंचते ही  डॉक्टरों के द्वारा उसका इलाज किया गया।


  बुद्धिजीवी वर्ग द्वारा उक्त युवक के मानवीय कार्य की जहां सराहना की जा रही है, वहीं बचाए गए बच्चों के परिजन दुआएं भी दें रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ