अनियंत्रित कार ट्रक के अगले हिस्से में घुसी दो लोग गंभीर रूप से घायल चल रहा है इलाज।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी

बछरावां/रायबरेली: बछरावां थाना क्षेत्र के लखनऊ प्रयागराज हाईवे पर लखनऊ से रायबरेली की ओर जा रही एक अनियंत्रित कार ट्रक के अगले हिस्से में घुस गई हादसे में कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें राहगीरों ने आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उनका उपचार किया जा रहा है।    


   आपको बता दें कि, मिली जानकारी के मुताबिक घटना विगत शुक्रवार की है, बछरावां थाना क्षेत्र में लखनऊ प्रयागराज हाईवे होते हुए एक कार लखनऊ से रायबरेली की ओर जा रही थी, इसी दरमियान थाना क्षेत्र के खैरानी गांव के पास कार अनियंत्रित होकर मुड़ रहे ट्रक के अगले हिस्से से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, तभी हाईवे से गुजर रहे राहगीरों ने घायल युवकों को इलाज के लिए जिला अस्पताल रायबरेली पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।


   थाना अध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि, मामले की सूचना मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी। हाईवे से वाहनों को हटाकर आवागमन बहाल किया गया है। ट्रक चालक फरार हो गया है। जिसकी तलाश भी की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ