रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: महराजगंज सीएचसी में उस समय हड़कंप मच गया, जबकि यहां तैनात एक फार्मेसिस्ट का कोरोना एंटीजन टेस्ट मे पॉजिटिव पाया गया। क्षेत्र में अब तक कोरोना से पीड़ितों की संख्या 7 हो गई है। जबकि एक व्यापारी की बीते बृहस्पतिवार को मौत भी हो गई थी। वहीं सीएचसी पर कोरोना वैक्सीन खत्म होने के कारण तमाम लोग आज बगैर टीका लगवाए ही वापस लौटे।
आपको बता दें कि, मिली जानकारी के मुताबिक कस्बा महराजगंज के जसवंतरी देवी मंदिर के पीछे रहने वाले 40 वर्षीय फार्मासिस्ट की ड्यूटी लेवल 2 हॉस्पिटल लालगंज में थी। विगत दो-तीन दिन पहले उसकी तबीयत बिगड़ने के कारण वह छुट्टी लेकर घर आ गया था। आज सीएचसी पहुंचकर उसने अपना कोरोना का टेस्ट कराया, तो वह पॉजिटिव पाया गया है।
करोना के ब्लॉक प्रभारी कमल श्रीवास्तव ने बताया कि, दूसरी लहर में अब तक 7 लोग पॉजिटिव पाये जा चुके हैं, और एक व्यापारी की बीती रात मौत भी हो गई है। यह जानकारी करने पर कि, महराजगज सीएचसी में कोराना बैकसीन की उपलब्धता है कि नहीं, जिस पर उन्होंने बताया कि, बृहस्पतिवार तक टीकाकरण का काम चल रहा था, अब वैक्सीन महराजगंज ही नहीं बल्कि जिला मुख्यालय पर भी खत्म हो गई है। वैक्सीन मंगाने का काम उच्चाधिकारियों द्वारा किया जा रहा है।

0 टिप्पणियाँ