आग के प्रचंड रूप ने 2 बीघा खड़ी गेहूं की फसल सहित विशाल महुआ का पेड़ जलकर खाक।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र में अग्निकांड होने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में कोतवाली क्षेत्र के गांव नरायनपुर में अपराहन अज्ञात कारणों से गेहूं की खड़ी फसलों में आग लग गई। देखते ही देखते 2 बीघे फसल जलकर खाक हो गई। आग की लपटें इतनी प्रचंड थी कि, खेत के बगल में खड़ा महुआ का विशाल पेड़ भी झुलस कर जल गया। गनीमत यह रही कि, आग लगने की सूचना पर नरायनपुर और हसनपुर के सैकड़ों ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, अन्यथा और बड़ा नुकसान हो सकता था।

    आपको बता दें कि, प्राप्त विवरण के मुताबिक गांव निवासी रामखेलावन मौर्या के खेतों में गेहूं की फसल पककर तैयार खड़ी थी। अचानक दिन में लगभग 4:00 बजे खेत से धुए का गुवार उठना शुरू हुआ और गेहूं की खड़ी फसल धू-धू कर जलने लगी। आग की लपटों को देख चुनाव प्रचार में निकले केशव कुमार चौधरी और बृजेश कुमार त्यागी सहित सैकड़ों लोग हाथों में बालटियां डंडे लेकर पहुंचे और आग को बुझाने का प्रयास करने लगे। आग की लपटें इतनी तेज थी कि, वहीं खेत की मेड़ पर खड़े विशाल महुआ के हरे पेड़ को भी अपने आगोश में ले लिया, और पूरा पेड़ भी जलकर खाक हो गया। ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया।

    लगभग 50, 000 के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। सूचना मिलने पर क्षेत्रीय लेखपाल कानूनगो श्रीकांत पांडेय मौके पर पहुंचे और छति का आकलन किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ