कस्बे में कोरोना संक्रमित एक की मौत, स्वास्थ्य महकमा और प्रशासन हुआ हाई अलर्ट।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज /रायबरेली: महराजगंज कस्बे के शांति नगर निवासी एक व्यापारी की कोरोना से मौत हो गई, मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन द्वारा सक्रियता दिखाते हुए, आनन फानन परिजनों व मोहल्ले वासियों को कोरोना टेस्ट कराया गया। कोविड-19 की गाइडलाइंस के संबंध में स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों ने सक्रियता बनाए रखने के निर्देश दिए है।

    आपको बता दें कि, 9 अप्रैल 2021 दिन शुक्रवार को दोपहर लगभग 1:00 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज द्वारा कोरोना जांच की एक टीम गठित की गई, जिसमें राजेश वर्मा, अविनाश कुमार, अमर सिंह द्वारा कस्बे के वार्ड नंबर 2 शांति नगर में जाकर 28 लोगों के आरटीपीसीआर और 18 लोगों के एंटीजन के द्वारा जांच कराई गई, तथा लोगों से यह भी कहा गया कि, कोरोना से बचाव हेतु जो गाइडलाइंस बताई गई है उसको पूरी तरह से अमल करें।

   आपको यह भी बता दें कि, 8 अप्रैल को महराजगंज कस्बे के रंधावा रोड पर रहने वाले एक व्यवसाई की कोरोना से लालगंज के कोविड-19 हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गईथी, वहीं इस घटना से 13 दिन पूर्व मृतक के बड़े भाई कन्हैयालाल वैस्य की बीमारी के चलते मृत्यु हो गई थी, उस सदमें से परिवार अभी उभर भी नहीं पाया था कि, फिर यह हादसा हो गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ