जूते चप्पल की दुकान में अज्ञात कारणों से लगी आग, लाखों का माल जलकर स्वाहा।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: हलोर चौराहा पर जूते चप्पल की दुकान आग लग जाने से लाखों का सामान जलकर स्वाहा हो गया बताते हैं कि, आग बिजली की शॉर्ट सर्किट से लग गई है।

    आपको बता दें कि, महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के हलोर चौराहे पर जमशीर स्टोर के नाम से जूते चप्पल की दुकान स्थित है। कल रात लगभग 8:00 बजे रात को अचानक बिजली की शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने के बाद जब धुआ दुकान से निकल रहा था, तो स्थानीय लोगों के द्वारा इसकी सूचना दुकान के मालिक जमशीर को दी गई। सूचना पाकर दुकान का मालिक जब घटनास्थल पर पहुंचा तो उसकी दुकान से धुआ निकल रहा था जब तक वह शटर खोल कर देखता तब तक दुकान के स्वामी के मुताबिक डेढ़ लाख रुपए के जूता चप्पल तो दुकान में रखे हुए थे जलकर स्वाहा हो गए।


   चश्मदीदों ने बताया कि, दुकान के स्वामी का काफी नुकसान हो गया है। साथ ही जो फर्नीचर और रैग बनी हुई थी, वह भी पूरी तरह से जल चुकी है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रदीप पटेल को जब घटना की सूचना मिली, तो वे अपने व्यापारी साथियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाने में लग गए, और व्यापारियों के कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

    व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रदीप पटेल ने बताया कि, आग लगने की घटना को जिला अध्यक्ष से अवगत करा दिया गया है। यथासंभव जो भी सहायता होगी वह करवाई जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ