एक ही रात में दो घरों में ताबड़तोड़ चोरियों से दहला गांव।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने नगदी सहित सोने चांदी के आभूषण पार कर दिए। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को अलग-अलग तहरीर देकर प्रथम सूचना दर्ज कराई है।

    आपको बता दें कि, मामला कोतवाली क्षेत्र के पूरे हनुमंत सिंह मजरे ताजुद्दीनपुर गांव का है। जहां भुक्तभोगी राजेश पुत्र रामदेव सिंह ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि, घटना दिनांक 16/04 2021 और 17 /04 /2021 की मध्यरात्रि की है। प्रार्थी की पत्नी अपना इलाज कराने मायके ग्राम सनीपुर थाना मोहनगंज गई थी। उन्हीं को देखने प्रार्थी भी गया था। देर हो जाने के कारण वहीं रुक गया। पीड़ित के मुताबिक सुबह जब वह आया तो देखा कि, चोर पीछे से अटारी पर चढ़कर जीना से उतर कर आए थे, और घर में रखा सोने व चांदी के जेवरात लगभग ढाई तोला गले का हार, 300 ग्राम की हाफ पेटी, 300 ग्राम की पायजेब एक सोने की अंगूठी, और एक मांग बेंदी तथा ₹30,000 नगदी चुरा ले गए।

   वहीं दूसरी घटना उसी रात धीरज पुत्र विद्यासागर के घर पर हुई। जिसमें एक झुमकी, एक सोने की चेन तथा 18,000 की नगदी चोरी होना बताया गया है। मामले में दोनों पीड़ितो ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में महेंद्र नाथ द्विवेदी पुत्र भगवती प्रसाद द्विवेदी निवासी ग्राम डोमा पुर थाना महराजगंज, व दिनेश सिंह पुत्र नरेंद्र निवासी ग्राम बेनीपुर मजरे विराज थाना मोहनगंज जिला अमेठी व सूरज लोध पुत्र अज्ञात निवासी ग्राम ठाकुरपुर मजरे टीसाखानापुर थाना महराजगंज पर आरोप लगाया है, और यह भी बताया है कि, नामित लोग 1 दिन पहले गांव की जासूसी कर रहे थे, और इसके पहले भी चोरी की घटनाओं को इन लोगों के द्वारा अंजाम दिया गया। दोनों पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही की मांग किया है।

     मामले में कोतवाल शरद कुमार का कहना कि, तहरीर मिली है जांच कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ