जबकि पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण कुछ और पार्टी से निष्कासित।
रजनीकांत अवस्थीसुलतानपुर: भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष डाo आर ए वर्मा ने कहा है कि, पार्टी के एक सेक्टर संयोजक अजय वर्मा का नाम त्रुटि वश निष्कासन सूची में आ गया था। जबकि वे पार्टी गतिविधियों में सक्रियता से योगदान कर रहे है पहले की भाती वे आज भी पार्टी के सेक्टर संयोजक है। जबकि कुछ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जो त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध कार्य कर ने में लिप्त है उन्हें प्रदेश नेतृत्व से दिशा निर्देश लेकर पार्टी से छ वर्ष के लिए निष्कासित किया जा रहा है। जिन लोगों को पार्टी से निष्कासित किया जा रहा है उनमें वार्ड 36 दीपक सिंह मंडल महामंत्री लोहरामऊ, वार्ड 5 शिव प्रसाद यादव ब्लाक प्रमुख करौदी कला, वार्ड 9नंदलाल सोनकर अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष दोस्तपुर, वार्ड 17 गुजराती देवी सामिल है।

0 टिप्पणियाँ