रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव में आज हुए मतदान में जगह जगह दिनभर मतदाताओं की भीड़ मतदान स्थलों पर लगी रही। मतदान की प्रक्रिया कर्मचारियों की सुस्ती के चलते काफी ढीली रही। देर शाम तक 6:00 बजे के बाद भी भारी तादाद में मतदाता स्थलों पर वोट डालने के लिए लाइनों में लगे रहे।
आपको बता दें कि, मतदान की प्रक्रिया 7:00 बजे लगभग शुरू हुई। लेकिन 11:00 बजे तक औसतन 15% वोट ही पड़ पाए थे, अतरेहता प्राथमिक विद्यालय में बनाए गए मतदेय अस्थल के एक कक्ष में 11:00 बजे तक 782 में महज 137 वोट पड़े थे। वहीं दूसरे कक्ष में 676 में 182 और तीसरे कक्ष में 704 में से 138 वोट ही पड़े थे। उधर पाली गांव के 122 बूथ नंबर पर 685 में 130 वोट ही पड़े थे। जबकि प्राथमिक विद्यालय कोटवा मदनिया में बूथ संख्या 159 पर 3:00 बजे तक 800 में से 257 वोट पड़े थे।
इन सभी स्थानों पर बड़ी तादात में मतदाता लाइन लगाए खड़े धूप में वोट डालने की बारी के आने का इंतजार कर रहे थे। यहां महिलाएं भी छांव में जगह-जगह समूह बनाकर वोट डालने का इंतजार कर रही थी। शाम 5:00 बजे तक मिली जानकारी के मुताबिक बरहुआ में 1154 में से 775, जिहवा में 5:00 बजे तक 1146 मत पढ़ चुके थे। जबकि मऊ गांव में 5668 मतों में 3431, वहीं सिकंदरपुर में 3465 में से 2452 वोट पड़ी, जबकि पाली में 611 वैसे 521 वोट पड़े। वहीं अन्दूपुर में 902 में 610 मत पड़े। जमुरवां गांव में मतदान समाप्त होने तक 3710 में से 2011 मत ही पड़े थे। इसी प्रकार अगर मतदान की स्थिति रही तो कहीं कहीं 8:00 बजे तक भी वोट पढ़ सकते हैं।
एक अनुमान के मुताबिक 60 से 65 फ़ीसदी तक मतदान होने का अनुमान है।





0 टिप्पणियाँ