पहली बार वोट डालने वाले मतदाताओं में दिखा गजब का उत्साह।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: पंचायती चुनाव में वोट डालने को लेकर युवा मतदाताओं में खासा जोश दिखा। जगह जगह पहली बार वोट डालने वाले मतदाताओं पर मतदान करने का जुनून छाया दिखा।


  आपको बता दें कि, क्षेत्र के मऊ गर्बी गांव में बूथ पर वोट डालने आए रजनीकांत अवस्थी और प्रिया अवस्थी तथा प्राशू अवस्थी जो भाई-बहन हैं। वोट डालने पहुंचे और लंबी लाइन में लगकर 2 घंटे की मशक्कत के बाद उन्होंने मतदान किया। लोगों ने उन्हें बधाई दी।

 

  वहीं अतरेहटा गांव में स्नेहा मौर्या, सोनम, शीला, रामावती, निशा और रवि शंकर यादव (पाली) सभी ने एक साथ मिलकर वोट डालने का निर्णय लिया। गजब का उत्साह उनके अंदर दिख रहा था। उन्होंने कहा कि, वह ईमानदार और कर्मठ प्रत्याशी को ही प्रधान की कुर्सी पर चुनना चाहेंगे। उन्होंने कहा कि, पहली बार वोट डालने को लेकर वह बहुत रोमांचित हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ