डीएम और एसपी ने बूथ के अंदर मतदाताओं को पानी पिला रहे एजेंटों को भिजवाया कोतवाली।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: बृहस्पतिवार को पंचायती चुनाव में मतदान के दौरान डीएम वैभव श्रीवास्तव और एसपी श्लोक कुमार, महराजगंज एसडीएम सविता यादव के साथ क्षेत्र के पाली, कुबना, हलोर आदि गांव का दौरा किया। डीएम और एसपी के तेवर सख्त रहे।

   आपको बता दें कि, डीएम और एसपी ने पाली मतदान केंद्र पर कुछ मतदान एजेंटों को उस समय हिरासत में ले लिया, जब वह मतदाताओं को पानी पिला रहे थे। ऐसे कई और लोगों को अधिकारियों ने पुलिस जीप में बैठाकर थाने पहुंचा दिया, और उनके मोबाइल तक जमा करा दिए। जिससे एजेंटों में दहशत फैल गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ