सीओ, कोतवाल सहित पीएसी के जवानों ने क्षेत्र के अतिसंवेदनशील गांवों में किया फ्लैग मार्च।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर क्षेत्राधिकारी राम किशोर सिंह व कोतवाली प्रभारी शरद कुमार की अगुवाई में भारी पुलिस बल व पीएसी के जवानों ने क्षेत्र के अति संवेदनशील गांवों का दौरा कर लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की, तथा यह भी कहा कि, किसी भी व्यक्ति द्वारा अराजकता फैलाने का काम किया गया, तो उसकी सूचना तत्काल सरकारी नंबर पर दें। जिस पर त्वरित कार्यवाही की जाएगी व सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

    आपको बता दें कि, आज दोपहर लगभग 12:00 बजे से कोतवाली प्रभारी शरद कुमार, प्रभारी निरीक्षक श्रीराम, प्रभारी निरीक्षक रामा सिंह उपाध्याय व भारी मात्रा में पुलिस बल तथा पीएसी के जवानों ने कस्बे के गांवों सलेथू, बावन बुजुर्ग बल्ला, कोटवा मदनिया, पोखरनी, मऊ, बरहुआ, हलोर, मोन जैसे अति संवेदनशील गांव का फ्लैग मार्च कर पैदल भ्रमण किया। जिसमें ग्रामीणों से यह अपील की गई कि, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सभी लोग लोकतंत्र के महापर्व पर अपने पंचायत चुनाव में शांतिपूर्ण माहौल में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें, तथा अराजकता फैलाने वाले लोगों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ